Friday, June 03, 2011

छुट्टियों में दिल्ली की सैर... (विवेक रस्तोगी)

विशेष नोट : गर्मियां आईं, स्कूलों में छुट्टियां हुईं, और बच्चे दिल्ली पहुंचे, यह तो हर बार होता ही है... हर बार उन्हें कुछ न कुछ नया सिखाता भी हूं, सो, इस बार भी एक कविता लिख दी है उनके लिए... आप लोग भी मुलाहिज़ा फरमाएं...
 

छुट्टी थी जब स्कूल में अपने, सब कुछ हुआ था बंद,
दिल्ली जाकर मैं और निष्ठा, रहे थे सबके संग...

दादा-दादी, चाचा-चाची, सबका मिला था प्यार,
रोज़ किया था हल्ला-गुल्ला, रोज़ ही चीख-पुकार...

सॉफ्टी थी, और शरबत भी था, था रबड़ी का दोना,
सबके संग खाया था सब कुछ, कोई न रोना-धोना...

लोटस टेम्पल, लालकिला भी देखा था इस बार,
कुतुब दिखाया पापा ने, दिलवाई खिलौना कार...

चिड़ियाघर में सभी जानवर, देखे हमने मिलकर,
शेर भी देखा, हाथी भी था, और था मोटा बंदर...

मैट्रो की भी सैर कराई, बहुत मज़ा था आया,
इंडिया गेट पर बोट में बैठे, सबका मन हर्षाया...

पार्क में लेकर गई थीं मम्मी, ढेरों थे वहां झूले,
वहां किया था हल्ला जमकर, अब तक हम न भूले...

कोई नहीं थी चिन्ता हमको, कोई किया न काम,
सारे दिन करते थे मस्ती, खेल-कूद, आराम...

4 टिप्पणियां...:

  1. Bahut hi Badiya kavita..Both looking very sweet

    ReplyDelete
  2. Dhanyavaad Arun... Kavita ki prashansa ke liye bhi, aur mere bachchon ki taareef ke liye bhi... :-)

    ReplyDelete
  3. सुन्दर रचना के लिए बधाई . आप बच्चों के लिए अच्छी रचनाएँ चुनकर साभार प्रकाशित कर रहें हैं , यह आपकी सदाशयता है , बड़प्पन है अन्यथा आज के निहित स्वार्थ के युग में इन्सान को अपने अलावा सोचने की फुर्सत ही कहाँ है ? सस्ती लोकप्रियता पाने के चक्कर में लोग किसी भी हद तक गिर जाते हैं .
    खैर ..... बाल मंदिर में भी आपको अपने बच्चों के लिए बहुत कुछ मिलेगा . ... और अभिनव सृजन में भी . आइए स्वागत है .

    http://baal-mandir.blogspot.com/

    http://abhinavsrijan.blogspot.com/

    ReplyDelete
  4. vart man parivash par likhi gayi aapki rachanaye bahut sresth hai . badhai ........ comment as Subodh bajpai powayan friend Of vibhor pandey .... subodhbajpaipoet@gmail.com
    & - vibhor- ankitpandeylove@gmail.com

    ReplyDelete

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

मेरे पसंदीदा चुटकुले (कुछ हल्के-फुल्के पल)...

मेरी पहेलियां...

मेरे आलेख (मेरी बात तेरी बात)...

Learn Forex (Currency) Trading

Now anyone can do Forex Trading

No Qualification required...
No English Knowledge required...
No Mathematic knowledge required...
No Advance computer knowledge required...
No Share Trading Knowledge required...
Start trading immediately...
From basics to advance level...
Fundamentals and Technicals...
Get Technical Analysis Book worth Rs.3K absolutely free...
Very Useful for Beginners...
Very user friendly training...

For Registration Contact:
Mobile: 09810319828
Email: fxvaibhav@gmail.com

To download the registration form, Click here

To download the brochure, Click here

Frequency: Daily Workshops
Time: 10:00am - 6:00pm
Location: New Delhi, India

Note: Special requests for arranging event in your city will also be entertained.

चाहने वाले फेसबुक से...