Wednesday, February 22, 2012

आधुनिक काल के दोहे...

विशेष नोट : ये दोहे आज फेसबुक पर मिले, लेकिन वहां स्पष्ट नहीं था कि यह मेरे पसंदीदा हास्य कवियों में से एक हुल्लड़ मुरादाबादी के लिखे हुए हैं अथवा नहीं... हालांकि दोहों से साफ लगता है कि ये उन्हीं की रचनाएं हैं... बहरहाल, आप लोग भी आनन्द लें...

कर्ज़ा देता मित्र को, वह मूर्ख कहलाए,
महामूर्ख वह यार है, जो पैसे लौटाए...

बिना जुर्म के पिटेगा, समझाया था तोय,
पंगा लेकर पुलिस से, साबित बचा न कोय...

गुरु पुलिस दोऊ खड़े, काके लागूं पाय,
तभी पुलिस ने गुरु के, पांव दिए तुड़वाय...

पूर्ण सफलता के लिए, दो चीज़ें रखो याद,
मंत्री की चमचागिरी, पुलिस का आशीर्वाद...

नेता को कहता गधा, शरम न तुझको आए,
कहीं गधा इस बात का, बुरा मान न जाए...

बूढ़ा बोला, वीर रस, मुझसे पढ़ा न जाए,
कहीं दांत का सैट ही, नीचे न गिर जाए...

हुल्लड़ खैनी खाइए, इससे खांसी होय,
फिर उस घर में रात को, चोर घुसे न कोय...

हुल्लड़ काले रंग पर, रंग चढ़े न कोय,
लक्स लगाकर कांबली, तेंदुलकर न होय...

बुरे समय को देखकर, गंजे तू क्यों रोय,
किसी भी हालत में तेरा, बाल न बांका होय...

दोहों को स्वीकारिये, या दीजे ठुकराय,
जैसे मुझसे बन पड़े, मैंने दिए बनाय...
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

मेरे पसंदीदा चुटकुले (कुछ हल्के-फुल्के पल)...

मेरी पहेलियां...

मेरे आलेख (मेरी बात तेरी बात)...

Learn Forex (Currency) Trading

Now anyone can do Forex Trading

No Qualification required...
No English Knowledge required...
No Mathematic knowledge required...
No Advance computer knowledge required...
No Share Trading Knowledge required...
Start trading immediately...
From basics to advance level...
Fundamentals and Technicals...
Get Technical Analysis Book worth Rs.3K absolutely free...
Very Useful for Beginners...
Very user friendly training...

For Registration Contact:
Mobile: 09810319828
Email: fxvaibhav@gmail.com

To download the registration form, Click here

To download the brochure, Click here

Frequency: Daily Workshops
Time: 10:00am - 6:00pm
Location: New Delhi, India

Note: Special requests for arranging event in your city will also be entertained.

चाहने वाले फेसबुक से...