आ, स्वतंत्र प्यारे स्वदेश आ,
स्वागत करती हूं तेरा...
तुझे देखकर आज हो रहा,
दूना प्रमुदित मन मेरा...
आ, उस बालक के समान,
जो है गुरुता का अधिकारी...
आ, उस युवक-वीर सा जिसको,
विपदाएं ही हैं प्यारी...
आ, उस सेवक के समान तू,
विनय-शील अनुगामी सा...
अथवा आ तू युद्ध-क्षेत्र में,
कीर्ति-ध्वजा का स्वामी सा...
आशा की सूखी लतिकाएं,
तुझको पा, फिर लहराईं...
अत्याचारी की कृतियों को,
निर्भयता से दरसाईं...

0 टिप्पणियां...:
Post a Comment