Showing posts with label Songs Lyrics. Show all posts
Showing posts with label Songs Lyrics. Show all posts

Thursday, August 18, 2011

मुसाफिर हूं यारों... (परिचय)

विशेष नोट : यह गीत हमेशा से मेरे पसंदीदा गीतों की सूची में रहा है, जिसके दो कारण हैं... एक, यह मेरे पसंदीदा पार्श्वगायक की आवाज़ में है, और दूसरी वजह इसके रचयिता गुलज़ार हैं, जिनका शायद ही कोई गीत होगा, जो मुझे पसंद न आया हो... सो, आज उनकी 75वीं वर्षगांठ पर उनका लिखा यह गीत आप सबके लिए...


फिल्म : परिचय (1972)
संगीतकार : राहुल देव बर्मन (आरडी बर्मन, पंचम)
गीतकार : गुलज़ार (सम्पूरण सिंह कालरा)
पार्श्वगायक : किशोर कुमार

मुसाफिर हूं यारों...
न घर है, न ठिकाना...
मुझे चलते जाना है... बस, चलते जाना...

एक राह रुक गई, तो और जुड़ गई...
मैं मुड़ा तो साथ-साथ, राह मुड़ गई...
हवा के परों पर, मेरा आशियाना...
मुसाफिर हूं यारों...
न घर है, न ठिकाना...
मुझे चलते जाना है... बस, चलते जाना...

दिन ने हाथ थामकर, इधर बिठा लिया...
रात ने इशारे से, उधर बुला लिया...
सुबह से, शाम से, मेरा दोस्ताना...
मुसाफिर हूं यारों...
न घर है, न ठिकाना...
मुझे चलते जाना है... बस, चलते जाना...

Tuesday, June 28, 2011

फूलों के रंग से... (प्रेम पुजारी)

विशेष नोट : बेहद खूबसूरत कविता, जो हमेशा से मुझे बेहद पसंद रही है... मन में पगे प्रेम की इतनी सुंदर अभिव्यक्ति यदा-कदा ही देखने-सुनने को मिलती है, सो, आज आप सब भी इसका आनंद लें...

फिल्म : प्रेम पुजारी (1970)
गीतकार : नीरज
संगीतकार : सचिनदेव बर्मन
पार्श्वगायक : किशोर कुमार

फूलों के रंग से, दिल की कलम से, तुझको लिखी रोज़ पाती...
कैसे बताऊं, किस-किस तरह से, पल-पल मुझे तू सताती...
तेरे ही सपने, लेकर के सोया, तेरी ही यादों में जागा...
तेरे खयालों में, उलझा रहा यूं, जैसे कि माला में धागा...
हां... बादल-बिजली, चन्दन-पानी जैसा अपना प्यार...
लेना होगा, जनम हमें, कई-कई बार...
हां... इतना मदिर, इतना मधुर, तेरा-मेरा प्यार...
लेना होगा, जनम हमें, कई-कई बार...

सांसों की सरगम, धड़कन की बीना, सपनों की गीतांजलि तू...
मन की गली में, महके जो हरदम, ऐसी जूही की कली तू...
छोटा सफ़र हो, लम्बा सफ़र हो, सूनी डगर हो या मेला...
याद तू आए, मन हो जाए, भीड़ के बीच अकेला...
हां... बादल-बिजली, चन्दन-पानी जैसा अपना प्यार...
लेना होगा, जनम हमें, कई-कई बार...
हां... इतना मदिर, इतना मधुर, तेरा-मेरा प्यार...
लेना होगा, जनम हमें, कई-कई बार...

पूरब हो पश्चिम, उत्तर हो दख्खिन, तू हर जगह मुस्कुराए...
जितना ही जाऊं, मैं दूर तुझसे, उतनी ही तू पास आए...
आंधी ने रोका, पानी ने टोका, दुनिया ने हंसकर पुकारा...
तस्वीर तेरी, लेकिन लिए मैं, कर आया सबसे किनारा...
हां... बादल-बिजली, चन्दन-पानी जैसा अपना प्यार...
लेना होगा, जनम हमें, कई-कई बार...
हां... इतना मदिर, इतना मधुर, तेरा-मेरा प्यार...
लेना होगा, जनम हमें, कई-कई बार...

Tuesday, June 21, 2011

जो दिया था तुमने इक दिन, मुझे फिर वो प्यार दे दो... (संबंध)

विशेष नोट : आज सुबह-सुबह मेरे फुफेरे भाई ने अपने फेसबुक पर इक गीत के मुखड़े से स्टेटस अपडेट किया... बस, याद आ गया, कितना अच्छा लगता था यह गीत स्कूल के दिनों में... कवि प्रदीप के लिखे बेहद खूबसूरत बोल, और सचमुच हिलाकर रख देने वाली आवाज़ महेन्द्र कपूर की... सो, आप सब भी आनंद लीजिए...

फिल्म : सम्बन्ध (1968)
संगीतकार : ओपी नय्यर
पार्श्वगायक : महेन्द्र कपूर, हेमंत कुमार
गीतकार : कवि प्रदीप (वास्तविक नाम - रामचंद्र द्विवेदी)

किस बाग़ में मैं जन्मा, खेला, मेरा रोम-रोम यह जानता है...
तुम भूल गए शायद माली, पर फूल तुम्हें पहचानता है...

जो दिया था तुमने इक दिन, मुझे फिर वो प्यार दे दो...
इक कर्ज़ मांगता हूं, बचपन उधार दे दो...

तुम छोड़ गए थे जिसको, इक धूल-भरे रस्ते में,
वो फूल आज रोता है, इक अमीर के गुलदस्ते में...
मेरा दिल तड़प रहा है, मुझे फिर दुलार दे दो...
इक कर्ज़ मांगता हूं, बचपन उधार दे दो...
जो दिया था तुमने इक दिन, मुझे फिर वो प्यार दे दो...

मेरी उदास आंखों को, है याद वो वक्त सलोना,
जब झूला था बांहों में, मैं बनके तुम्हारा खिलौना...
मेरी वो खुशी की दुनिया, फिर एक बार दे दो...
इक कर्ज़ मांगता हूं, बचपन उधार दे दो...
जो दिया था तुमने इक दिन, मुझे फिर वो प्यार दे दो...

तुम्हें देख नाच उठते हैं, मेरे पिछले दिन वो सुनहरे,
और दूर कहीं दिखते हैं, मुझसे बिछड़े दो चेहरे...
जिसे सुनके घर वो लौटे, मुझे वो पुकार दे दो...
इक कर्ज़ मांगता हूं, बचपन उधार दे दो...
जो दिया था तुमने इक दिन, मुझे फिर वो प्यार दे दो...

Thursday, October 07, 2010

मेरा रंग दे बसंती चोला... (शहीद)

विशेष नोट : शायद ही कोई ऐसा भारतीय होगा, जिसने यह गीत कभी न कभी न गुनगुनाया हो... अपने देशभक्ति से जुड़े किरदारों के चलते 'भारत कुमार' के नाम से मशहूर अभिनेता मनोज कुमार की फिल्म 'शहीद' का यह गीत मेरी नज़र में सदा अमर ही रहेगा...

फिल्म : शहीद
गीतकार : प्रेम धवन
संगीतकार : प्रेम धवन
पार्श्वगायक : मुकेश, महेंद्र कपूर, राजेंद्र भाटिया
पर्दे पर : मनोज कुमार, प्रेम चोपड़ा


मेरा रंग दे बसंती चोला...
मेरा रंग दे बसंती चोला, ओए रंग दे बसंती चोला...
मेरा रंग दे बसंती चोला, माए रंग दे बसंती चोला...

दम निकले इस देश की खातिर, बस इतना अरमान है...
दम निकले इस देश की खातिर, बस इतना अरमान है...
एक बार इस राह में मरना, सौ जन्मों के समान है...
देख के वीरों की क़ुरबानी...
देख के वीरों की क़ुरबानी, अपना दिल भी बोला...
मेरा रंग दे बसंती चोला...

जिस चोले को पहन शिवाजी, खेले अपनी जान पे...
जिस चोले को पहन शिवाजी, खेले अपनी जान पे...
जिसे पहन झांसी की रानी, मिट गई अपनी आन पे...
आज उसी को पहन के निकला, पहन के निकला...
आज उसी को पहन के निकला, हम मस्तों का टोला...
मेरा रंग दे बसंती चोला...

Friday, October 01, 2010

जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़ियां करती हैं बसेरा... (सिकन्दर-ए-आज़म)

विशेष नोट : एक बेहद खूबसूरत गीत, जो सहज ही देशभक्ति गीत कहा जा सकता है... मुझे काफी पसंद है, और बचपन से ही याद है... सो, आज आप लोगों के लिए भी प्रस्तुत है...

फिल्म : सिकन्दर-ए-आज़म (1965)
गीतकार : राजेन्द्र कृष्ण
संगीत निर्देशक : हंसराज बहल
पार्श्वगायक : मोहम्मद रफी
फिल्म निर्देशक : केदार कपूर
पर्दे पर : पृथ्वीराज कपूर, प्रेमनाथ, प्रेम चोपड़ा तथा अन्य

गुरुर्ब्रह्मः गुरुर्विष्णुः
गुरुर्देवो महेश्वर:
गुरु: साक्षात् परब्रह्मः
तस्मै श्री गुरुवे नम:

जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़ियां करती हैं बसेरा...
वो भारत देश है मेरा...

जहां सत्य, अहिंसा और धरम का पग-पग लगता डेरा...
वो भारत देश है मेरा...
जय भारती... जय भारती... जय भारती... जय भारती...

ये धरती वो जहां ऋषि-मुनि, जपते प्रभु नाम की माला...
हरिओम... हरिओम... हरिओम... हरिओम...
जहां हर बालक इक मोहन है, और राधा इक-इक बाला...
...और राधा इक-इक बाला...
जहां सूरज सबसे पहले आकर डाले अपना घेरा...
वो भारत देश है मेरा...
वो भारत देश है मेरा...

जहां गंगा-जमुना-कृष्णा और कावेरी बहती जाएं...
जहां पूरब-पश्चिम उत्तर-दक्षिण को अमृत पिलवाएं...
...ये अमृत पिलवाएं...
कहीं ये तो फल और फूल उगाएं, केसर कहीं बिखेरा...
वो भारत देश है मेरा...
वो भारत देश है मेरा...

अलबेलों की इस धरती के, त्योहार भी हैं अलबेले...
कहीं दिवाली की जगमग है, होली के कहीं मेले...
कहीं दिवाली की जगमग है, होली के कहीं मेले...
होली के कहीं मेले...
जहां राग-रंग और हंसी-खुशी का चारों ओर है घेरा...
वो भारत देश है मेरा...
वो भारत देश है मेरा...

जहां आसमान से बातें करते, मंदिर और शिवाले...
किसी नगर में, किसी द्वार पर, कोई न ताला डाले...
कोई न ताला डाले...
और प्रेम की बंसी जहां बजाता आए शाम-सवेरा...
वो भारत देश है मेरा...
वो भारत देश है मेरा...

Monday, August 02, 2010

तुम्ही हो माता, पिता तुम्ही हो... (फिल्मी प्रार्थना)

विशेष नोट : सुनील दत्त तथा मीना कुमारी अभिनीत वर्ष 1961 में बनी हिन्दी फिल्म 'मैं चुप रहूंगी' में फिल्माया गया यह गीत आज भी बहुत-से विद्यालयों में प्रार्थना के रूप में गाया जाता है...

रचनाकार : राजेंद्र कृष्ण
फिल्म : मैं चुप रहूंगी
पार्श्वगायन : लता मंगेशकर
संगीतकार : चित्रगुप्त

तुम्ही हो माता, पिता तुम्ही हो, तुम्ही हो बंधु, सखा तुम्ही हो...
तुम्ही हो माता, पिता तुम्ही हो, तुम्ही हो बंधु, सखा तुम्ही हो...

तुम्ही हो साथी, तुम्ही सहारे, कोई न अपना, सिवा तुम्हारे...
तुम्ही हो साथी, तुम्ही सहारे, कोई न अपना, सिवा तुम्हारे...
तुम्ही हो नैया, तुम्ही खिवैया, तुम्ही हो बंधु, सखा तुम्ही हो...
तुम्ही हो माता, पिता तुम्ही हो, तुम्ही हो बंधु, सखा तुम्ही हो...

जो खिल सके न, वो फूल हम हैं, तुम्हारे चरणों की, धूल हम हैं...
जो खिल सके न, वो फूल हम हैं, तुम्हारे चरणों की, धूल हम हैं...
दया की दृष्टि सदा ही रखना, तुम्ही हो बंधु, सखा तुम्ही हो...
तुम्ही हो माता, पिता तुम्ही हो, तुम्ही हो बंधु, सखा तुम्ही हो...


Thursday, July 29, 2010

जैसे सूरज की गर्मी से जलते हुए तन को...

विशेष नोट : मैंने जिस दिन यह भजन पहली बार सुना था, उसी दिन से याद है... शर्मा बंधुओं द्वारा गाया यह भजन मैं अक्सर गुनगुनाया करता हूं... आज आप सब लोगों के लिए भी प्रस्तुत है... सुनना भी चाहें, तो इसी पृष्ठ पर नीचे देखें...

फिल्म : परिणय
गीतकार :
रामानन्द शर्मा
संगीतकार :
जयदेव
गायक :
शर्मा बंधु

जैसे सूरज की गर्मी से जलते हुए तन को मिल जाए तरुवर की छाया...
ऐसा ही सुख मेरे मन को मिला है, मैं जबसे शरण तेरी आया... मेरे राम...

भटका हुआ मेरा मन था, कोई मिल न रहा था सहारा...
लहरों से लड़ती हुई नाव को जैसे, मिल न रहा हो किनारा...
मिल न रहा हो किनारा...
उस लड़खड़ाती हुई नाव को जो किसी ने किनारा दिखाया...
ऐसा ही सुख मेरे मन को मिला है, मैं जबसे शरण तेरी आया... मेरे राम...

शीतल बने आग चंदन के जैसी, राघव कृपा हो जो तेरी...
उजियाली पूनम की हो जाएं रातें, जो थीं अमावस अंधेरी...
जो थीं अमावस अंधेरी...
युग-युग से प्यासी मरुभूमि ने, जैसे सावन का संदेस पाया...
ऐसा ही सुख मेरे मन को मिला है, मैं जबसे शरण तेरी आया... मेरे राम...

जिस राह की मंज़िल तेरा मिलन हो, उस पर कदम मैं बढ़ाऊं...
फूलों में खारों में, पतझड़-बहारों में, मैं न कभी डगमगाऊं...
मैं न कभी डगमगाऊं...
पानी के प्यासे को तक़दीर ने, जैसे जी-भर के अमृत पिलाया...
ऐसा ही सुख मेरे मन को मिला है, मैं जबसे शरण तेरी आया... मेरे राम...

Tuesday, June 01, 2010

मेरे देश की धरती... (उपकार)

विशेष नोट : शायद ही कोई ऐसा हिन्दुस्तानी होगा, जिसने इस गीत को कभी न कभी सुना न होगा, या यूं कहिए, गुनगुनाया न होगा... मुझे भी यह गीत मेरे बचपन से ही कंठस्थ है... आज आप सब लोगों के लिए भी प्रस्तुत है...

फिल्म : उपकार
गीतकार : गुलशन बावरा
संगीतकार : कल्याणजी आनंदजी
पार्श्वगायक : महेन्द्र कपूर

मेरे देश की धरती सोना उगले,
उगले हीरे-मोती,
मेरे देश की धरती...

बैलों के गले में जब घुंघरू, जीवन का राग सुनाते हैं...
ग़म कोसों दूर हो जाता है, खुशियों के कंवल मुस्काते हैं...
सुन के रहट की आवाज़ें, यूं लगे कहीं शहनाई बजे...
आते ही मस्त बहारों के, दुल्हन की तरह हर खेत सजे...

मेरे देश की धरती...
मेरे देश की धरती सोना उगले,
उगले हीरे-मोती...
मेरे देश की धरती...

जब चलते हैं इस धरती पर हल, ममता अंगड़ाइयां लेती है...
क्यों ना पूजें इस माटी को, जो जीवन का सुख देती है...
इस धरती पे जिसने जन्म लिया, उसने ही पाया प्यार तेरा...
यहां अपना-पराया कोई नही, है सब पे मां उपकार तेरा...

मेरे देश की धरती...
मेरे देश की धरती सोना उगले,
उगले हीरे-मोती...
मेरे देश की धरती...

ये बाग है गौतम-नानक का, खिलते हैं अमन के फूल यहां...
गांधी, सुभाष...
गांधी, सुभाष, टैगोर, तिलक, ऐसे हैं चमन के फूल यहां...
रंग हरा हरी सिंह नलवे से...
रंग लाल है लाल बहादुर से...
रंग बना बसंती भगतसिंह...
रंग अमन का वीर जवाहर से...

मेरे देश की धरती...
मेरे देश की धरती सोना उगले,
उगले हीरे-मोती...
मेरे देश की धरती...

Tuesday, April 20, 2010

यशोमती मैया से, बोले नंदलाला... (सत्यम् शिवम् सुन्दरम्)

विशेष नोट : यह गीत वर्ष 1978 में रिलीज़ हुई दिवंगत राज कपूर द्वारा निर्मित-निर्देशित फिल्म 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्' में फिल्माया गया था, लेकिन तभी से बेहद लोकप्रिय भजन के रूप में हमेशा गाया जाता है... मुझे भी यह पसंद है, सो, आप लोगों तक पहुंचना ही था...

फिल्म : सत्यम् शिवम् सुन्दरम् (1978)
संगीतकार : लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
फिल्म निर्माता-निर्देशक : राज कपूर
गीतकार : पंडित नरेन्द्र शर्मा
पार्श्वगायक : मन्ना डे तथा लता मंगेशकर

यशोमती मैया से, बोले नंदलाला...
राधा क्यों गोरी, मैं क्यों काला...

बोली मुस्काती मैया, ललन को बताया...
काली अंधियारी, आधी रात में तू आया...
लाड़ला कन्हैया मेरा, काली कमली वाला...
इसीलिए काला...

यशोमती मैया से, बोले नंदलाला...
राधा क्यों गोरी, मैं क्यों काला...

बोली मुस्काती मैया, सुन मेरे प्यारे...
गोरी-गोरी राधिका के, नैन कजरारे...
काली नैनों वाली ने, ऐसा जादू डाला...
इसीलिए काला...

यशोमती मैया से, बोले नंदलाला...
राधा क्यों गोरी, मैं क्यों काला...

इतने में राधा प्यारी, आई इठलाती...
मैंने न जादू डाला, बोली बल खाती...
मैया कन्हैया तेरा, जग से निराला...
इसीलिए काला...

यशोमती मैया से, बोले नंदलाला...
राधा क्यों गोरी, मैं क्यों काला...

Padmini Kolhapure version...


Zeenat Aman version...

Tuesday, April 13, 2010

सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा... (मोहम्मद इक़बाल)

विशेष नोट : 'सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा...' गीत लिखने के लिए सर्वाधिक प्रसिद्ध रहे मोहम्मद इक़बाल का जन्म 9 नवंबर, 1877 को पंजाब के सियालकोट में हुआ, जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है, और उनका निधन 21 अप्रैल, 1938 को हुआ... कम से कम हमारी पीढ़ी के हिन्दुस्तानियों के लिए यही गीत इक़बाल की पहचान है, सो, आप लोग भी इसे पूरा पढ़ें, क्योंकि स्कूलों आदि में सिर्फ तीन अन्तरे ही गाए जाते हैं...

सारे जहां से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा...
हम बुलबुलें हैं इसकी, यह गुलिस्तां हमारा...

ग़ुरबत में हों अगर हम, रहता है दिल वतन में...
समझो वहीं हमें भी, दिल हो जहां हमारा...

परबत वो सबसे ऊंचा, हमसाया आसमां का...
वो संतरी हमारा, वो पासबां हमारा...

गोदी में खेलती हैं, जिसकी हज़ारों नदियां...
गुलशन है जिसके दम से, रश्क-ए-जिनां हमारा...

ऐ आब-ए-रूद-ए-गंगा! वो दिन है याद तुझको...
उतरा तेरे किनारे, जब कारवां हमारा...

मज़हब नहीं सिखाता, आपस में बैर रखना...
हिन्दी हैं हम, वतन है हिन्दोस्तां हमारा...

यूनान-ओ-मिस्र-ओ-रोमा, सब मिट गए जहां से...
अब तक मगर है बाकी, नाम-ओ-निशां हमारा...

कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी...
सदियों रहा है दुश्मन, दौर-ए-जहां हमारा...

'इक़बाल' कोई महरम, अपना नहीं जहां में...
मालूम क्या किसी को, दर्द-ए-निहां हमारा...

सारे जहां से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा...
हम बुलबुलें हैं इसकी, यह गुलिस्तां हमारा...

Thursday, April 01, 2010

तू हिन्दू बनेगा न मुसलमान बनेगा... (धूल का फूल)

विशेष नोट : यह गीत बचपन से सुनता आ रहा हूं, सो, कंठस्थ है... सोचता हूं, बेहद खूबसूरती से लिखा हुआ (और जोश में गाया हुआ भी) यह गीत अगर हर हिन्दुस्तानी सुनें (और गुने भी), तो हिन्दुस्तान में अमन सपने की बात नहीं रह जाएगा... लेकिन अफसोस, जो मैं सोचता हूं, वही सपना है...

एक बात और, इंटरनेट पर कहीं भी यह गीत हिन्दी में पूरा उपलब्ध नहीं हुआ, सो, कल रात को पूरा टाइप कर दिया था... आशा है, सभी को पसंद आएगा...


फिल्म : धूल का फूल
गीतकार : साहिर लुधियानवी
संगीतकार : एन दत्ता
पार्श्वगायक : मोहम्मद रफी
फिल्म निर्देशक : यश चोपड़ा (यह इनकी निर्देशक के रूप में पहली फिल्म थी)
फिल्म निर्माता : बीआर चोपड़ा

तू हिन्दू बनेगा न मुसलमान बनेगा,
इंसान की औलाद है, इंसान बनेगा...

अच्छा है अभी तक तेरा कुछ नाम नहीं है,
तुझको किसी मज़हब से कोई काम नहीं है...
जिस इल्म ने इंसान को तक़सीम किया है,
उस इल्म का तुझ पर कोई इल्ज़ाम नहीं है...

तू बदले हुए वक्त की पहचान बनेगा,
इंसान की औलाद है, इंसान बनेगा...

मालिक ने हर इंसान को इंसान बनाया,
हमने उसे हिन्दू या मुसलमान बनाया...
कुदरत ने तो बख्शी थी हमें, एक ही धरती,
हमने कहीं भारत, कहीं ईरान बनाया...

जो तोड़ दे हर बंध, वो तूफान बनेगा,
इंसान की औलाद है, इंसान बनेगा...

नफरत जो सिखाए, वो धरम तेरा नहीं है,
इंसां को जो रौंदे, वो कदम तेरा नहीं है...
कुरआन न हो जिसमें, वो मंदिर नहीं तेरा,
गीता न हो जिसमें, वो हरम तेरा नहीं है...

तू अम्न का और सुलह का अरमान बनेगा,
इंसान की औलाद है, इंसान बनेगा...

ये दीन के ताजिर, ये वतन बेचने वाले,
इंसानों की लाशों के कफन बेचने वाले...
ये महल में बैठे हुए कातिल ये लुटेरे,
कांटों के इवज रूह-ए-चमन बेचने वाले...

तू इनके लिए मौत का ऐलान बनेगा,
इंसान की औलाद है, इंसान बनेगा...

तू हिन्दू बनेगा न मुसलमान बनेगा,
इंसान की औलाद है, इंसान बनेगा...

मुश्किल अल्फाज़ के माने... (कठिन शब्दों के अर्थ)
मज़हब : धर्म
इल्म : शिक्षा
बंध : बांध
धरम : धर्म
इंसां : इंसान
अम्न : अमन, शांति
दीन : धर्म
ताजिर : व्यापारी
इवज : एवज, बदले में
रूह-ए-चमन : शाब्दिक अर्थ है - बाग की रूह, लेकिन यहां इसका अर्थ है - देश की आत्मा

Wednesday, March 31, 2010

हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी कि, हर ख़्वाहिश पे दम निकले... (मिर्ज़ा असदुल्ला खां ग़ालिब)

विशेष नोट : मेरे पसंदीदा उर्दू शायर मिर्ज़ा असदुल्ला खां ग़ालिब या मिर्ज़ा ग़ालिब की यह ग़ज़ल काफी मशहूर है, सो, एक नज़र आप लोग भी इस पर डालें...

हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी कि, हर ख़्वाहिश पे दम निकले...
बहुत निकले मेरे अरमान, लेकिन फिर भी कम निकले...

डरे क्यों मेरा क़ातिल, क्या रहेगा उसकी गर्दन पर...
वो ख़ूं, जो चश्मे-तर {1} से उम्रभर, यूं दम-ब-दम {2} निकले...

निकलना ख़ुल्द {3} से आदम {4} का, सुनते आए थे लेकिन...
बहुत बेआबरू होकर, तेरे कूचे से हम निकले...

भरम खुल जाए ज़ालिम तेरे क़ामत {5} की दराज़ी {6} का...
अगर उस तुर्रा-ए-पुर-पेच-ओ-ख़म {7} का पेच-ओ-ख़म निकले...

हुई इस दौर में मंसूब {8} मुझ से बादा-आशामी {9}...
फिर आया वह ज़माना, जो जहां में जाम-ए-जम {10} निकले...

हुई जिनसे तवक़्क़ो {11} ख़स्तगी {12} की दाद पाने की...
वो हम से भी ज़ियादा ख़स्ता-ए-तेग़े-सितम {13} निकले...

अगर लिखवाए कोई उसको ख़त, तो हमसे लिखवाए...
हुई सुबह, और घर से कान पर रखकर क़लम निकले...

ज़रा कर ज़ोर सीने में, कि तीरे-पुरसितम {14} निकले...
जो वो निकले तो दिल निकले, जो दिल निकले तो दम निकले...

मुहब्बत में नहीं है फ़र्क़, जीने और मरने का...
उसी को देखकर जीते हैं, जिस क़ाफ़िर पे दम निकले...

ख़ुदा के वास्ते पर्दा न काबे का उठा ज़ालिम...
कहीं ऐसा न हो, यां भी वही क़ाफ़िर सनम निकले...

कहां मैख़ाने का दरवाज़ा 'ग़ालिब', और कहां वाइज़ {15}...
पर इतना जानते हैं, कल वो जाता था कि हम निकले...

मुश्किल लफ़्ज़ों के माने... (कठिन शब्दों के अर्थ)
{1} चश्मे-तर : भीगी आंख
{2} दम-ब-दम : प्राय:, बार-बार
{3} ख़ुल्द : स्वर्ग, जन्नत
{4} आदम : पहला मानव
{5} क़ामत : क़द
{6} दराज़ी : ऊंचाई
{7} तुर्रा-ए-पुर-पेच-ओ-ख़म : बल खाए हुए तुर्रे का बल
{8} मंसूब : आधारित
{9} बादा-आशामी : शराबनोशी,मदिरापान
{10} जाम-ए-जम : जमदेश बादशाह का पवित्र मदिरापात्र
{11} तवक़्क़ो : चाहत
{12} ख़स्तगी : घायलावस्था
{13} ख़स्ता-ए-तेग़े-सितम : अत्याचार की तलवार के घायल
{14} तीरे-पुर-सितम : अत्याचारपूर्ण तीर
{15} वाइज़ : उपदेशक

Thursday, March 04, 2010

मेरे घर आई एक नन्ही परी... (कभी-कभी)

विशेष नोट : मुझे बेहद पसंद है यह फिल्मी गीत... परिवार में सिर्फ हम तीन भाइयों के होने की वजह से सभी की इच्छा थी कि घर में बेटी होनी चाहिए, और वह हसरत मेरी बेटी के आने से पूरी हो गई... सो, यह कविता (या गीत कह लीजिए) मेरी बेटी निष्ठा को समर्पित कर रहा हूं... इस गीत का मैंने अंग्रेज़ी में अनुवाद भी कर दिया है, ताकि गैर-हिन्दी भाषी भी इसकी खूबसूरत भावनाओं को समझ सकें... 


फिल्म - कभी कभी 
पार्श्वगायक - लता मंगेशकर 
संगीत निर्देशक - खय्याम 
गीतकार - साहिर लुधियानवी

मेरे घर आई एक नन्ही परी...
चांदनी के हसीन रथ पे सवार...
मेरे घर आई... होSSSSS...
मेरे घर आई एक नन्ही परी... 

A little fairy has come to my home...
Mounted on the moonlight's beautiful chariot...

उसकी बातों में शहद जैसी मिठास,
उसकी सांसों में इतर की महकास...
होंठ जैसे कि भीगे-भीगे गुलाब,
गाल जैसे कि दहके-दहके अनार... 

There's the sweetness of honey in her words...
The sweet fragrance of perfume in her breath...
Her lips are like the wet rose petals...
And her cheeks are like ripe pomegranates...

मेरे घर आई... होSSSSS...
मेरे घर आई एक नन्ही परी... 

A little fairy has come to my home...

उसके आने से मेरे आंगन में,
खिल उठे फूल, गुनगुनाई बहार...
देखकर उसको जी नहीं भरता,
चाहे देखूं उसे, हज़ारों बार... 

As she comes to my home...
The flowers blossomed, and the spring arrived...
I am not able to feel satisfied seeing her,
Even if I see her a thousand times...

मेरे घर आई... होSSSSS...
मेरे घर आई एक नन्ही परी...

A little fairy has come to my home...

मैने पूछा उसे कि कौन है तू,
हंस के बोली कि मैं हूं तेरा प्यार...
मैं तेरे दिल में थी हमेशा से,
घर में आई हूं आज पहली बार... 

I asked her, "Who are you...?"
With a laugh, she said, "Your love..."
"I have lived in your heart since forever..."
"Though have come to your home for the first time..."

मेरे घर आई... होSSSSS...
मेरे घर आई एक नन्ही परी... 

A little fairy has come to my home...

Monday, December 28, 2009

ऐ मेरे वतन के लोगों...

विशेष नोट : यह अमर गीत कवि प्रदीप (वास्तविक नाम - रामचंद्र द्विवेदी) ने लिखा था, और भारत-चीन युद्ध में शहीद हुए भारतीय वीरों को समर्पित इस गीत को संगीतबद्ध किया था सी रामचंद्र ने... भारतकोकिला कही जाने वाली लता मंगेशकर ने वर्ष 1963 के गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के रामलीला मैदान में इसे तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की उपस्थिति में गाया था... विशेष बात यह है कि इस गीत से जुड़े किसी भी कलाकार या तकनीशियन (गायक, लेखक, संगीत निर्देशक, वाद्ययंत्र बजाने वालों, रिकॉर्डिंग स्टूडियो, साउंड रिकॉर्डिस्ट आदि) ने कोई पारिश्रमिक नहीं लिया था, और बाद में लेखक कवि प्रदीप ने इस गीत की रॉयल्टी भी 'वार विडोज़ फंड' (War Widow Fund) को दे दी थी...

ऐ मेरे वतन के लोगों,
तुम ख़ूब लगा लो नारा...
ये शुभ दिन है हम सबका,
लहरा लो तिरंगा प्यारा...
पर मत भूलो सीमा पर,
वीरों ने हैं प्राण गंवाए...
कुछ याद उन्हें भी कर लो...
कुछ याद उन्हें भी कर लो...
जो लौटके घर न आए...
जो लौटके घर न आए...

ऐ मेरे वतन के लोगों,
ज़रा आंख में भर लो पानी...
जो शहीद हुए हैं उनकी,
ज़रा याद करो कुर्बानी...

जब घायल हुआ हिमालय,
ख़तरे में पड़ी आज़ादी...
जब तक थी सांस लड़े वो,
जब तक थी सांस लड़े वो,
फिर अपनी लाश बिछा दी...

संगीन पे धरकर माथा,
सो गए अमर बलिदानी...
जो शहीद हुए हैं उनकी,
ज़रा याद करो कुर्बानी...

जब देश में थी दिवाली,
वो खेल रहे थे होली...
जब हम बैठे थे घरों में,
जब हम बैठे थे घरों में,
वो झेल रहे थे गोली...

थे धन्य जवान वो अपने,
थी धन्य वो उनकी जवानी...
जो शहीद हुए हैं उनकी,
ज़रा याद करो कुर्बानी...

कोई सिख, कोई जाट-मराठा,
कोई सिख, कोई जाट-मराठा,
कोई गुरखा कोई मदरासी...
कोई गुरखा कोई मदरासी...
सरहद पे मरनेवाला,
सरहद पे मरनेवाला,
हर वीर था भारतवासी...

जो खून गिरा पर्वत पर,
वो खून था हिन्दुस्तानी...
जो शहीद हुए हैं उनकी,
ज़रा याद करो कुर्बानी...

थी खून से लथपथ काया,
फिर भी बंदूक उठाके...
दस-दस को एक ने मारा,
फिर गिर गए होश गंवा के...

जब अंत समय आया तो,
कह गए के अब मरते हैं...
खुश रहना, देश के प्यारों,
अब हम तो सफर करते हैं...
अब हम तो सफर करते हैं...

क्या लोग थे वो दीवाने,
क्या लोग थे वो अभिमानी...
जो शहीद हुए हैं उनकी,
ज़रा याद करो कुर्बानी...

तुम भूल न जाओ उनको,
इसलिए कही ये कहानी...
जो शहीद हुए हैं उनकी,
ज़रा याद करो कुर्बानी...

जय हिन्द, जय हिन्द की सेना...
जय हिन्द, जय हिन्द की सेना...
जय हिन्द, जय हिन्द, जय हिन्द...

Thursday, December 10, 2009

मेरे पास आओ, मेरे दोस्तों, एक किस्सा सुनो... (मिस्टर नटवरलाल)

विशेष नोट : यह गीत मुझे बचपन में बेहद अच्छा लगता था, सो, सोचता हूं, बेटे के लिए याद कर लूं...

फिल्म - मिस्टर नटवरलाल
पार्श्वगायक - अमिताभ बच्चन (यह पार्श्वगायक के रूप में अमिताभ बच्चन का पहला प्रयास था...)
संगीतकार - राजेश रोशन
गीतकार - आनन्द बख्शी

आओ बच्चों, आज तुम्हें एक कहानी सुनाता हूं मैं...
शेर की कहानी सुनोगे... आजा मुन्ना हम्म...

मेरे पास आओ, मेरे दोस्तों, एक किस्सा सुनो...
मेरे पास आओ, मेरे दोस्तों, एक किस्सा सुनो...

कई साल पहले की ये बात है...

बोलो न... चुप क्यों हो गए...

भयानक अन्धेरी सियाह रात में,
लिए अपनी बन्दूक मैं हाथ में...
घने जंगलों से गुजरता हुआ कहीं जा रहा था...
घने जंगलों से गुजरता हुआ कहीं जा रहा था...
जा रहा था...
नहीं... आ रहा था...
नहीं... जा रहा था...

ओफ्फो... आगे भी तो बोलो न...

बताता हूं... बताता हूं...
नहीं भूलती, उफ्फ, वो जंगल की रात...
मुझे याद है, वो थी मंगल की रात...
चला जा रहा था, मैं डरता हुआ...
हनुमान चालीसा पढ़ता हुआ...

बोलो हनुमान की जय...
हो जय जय, बजरंग बली की जय...
हां बोलो, हनुमान की जय...
हो जय जय, बजरंग बली की जय...

घड़ी थी, अन्धेरा मगर सख्त था...
कोई दस-सवा दस का वक्त था...
लरजता था कोयल की भी कूक से...
बुरा हाल हुआ उसपे भूख से...
लगा तोड़ने एक बेरी से बेर...
मेरे सामने आ गया एक शेर...

मेरी घिग्घी बंध गई, नजर फिर गई...
फिर तो बन्दूक भी हाथ से गिर गई...
मैं लपका... वो झपटा...
मैं ऊपर, वो नीचे...
वो आगे... मैं पीछे...
मैं पेड़ पे, वो नीचे...
अरे, बचाओ... अरे, बचाओ...
मैं डाल-डाल, वो पात-पात...
मैं पसीना, वो बाग-बाग...
मैं सुर में, वो ताल में...
ये जंगल, पाताल में...
बचाओ... बचाओ...
अरे, भागो रे भागो...

फिर क्या हुआ...

खुदा की कसम, मज़ा आ गया...
मुझे मारकर, बेसरम खा गया...
खा गया... लेकिन आप तो ज़िन्दा हैं...
अरे, ये जीना भी कोई जीना है लल्लू...
हम्म...
ल... ल... ल... र... ल... ल...

अपनी आज़ादी को हम हरगिज़ मिटा सकते नहीं... (लीडर)

विशेष नोट : भजनों और संस्कृत श्लोकों के अतिरिक्त जो मुझे बेहद पसंद है, वह देशभक्ति गीत हैं... और मुझे खुशी होती है कि मैं उन लोगों में से हूं, जो इन गीतों को सिर्फ 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) और 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) पर ही नहीं, सारे साल लगभग रोज़ ही सुनता हूं... सो, एक ऐसा ही गीत आपके लिए भी...

फिल्म - लीडर
पार्श्वगायक - मोहम्मद रफी
संगीतकार - नौशाद
गीतकार - शकील बदायूंनी

अपनी आज़ादी को हम हरगिज़ मिटा सकते नहीं,
सर कटा सकते हैं लेकिन, सर झुका सकते नहीं...
अपनी आज़ादी को हम हरगिज़ मिटा सकते नहीं...

हमने सदियों में ये आज़ादी की नेमत पाई है,
हमने ये नेमत पाई है...
सैकड़ों कुर्बानियां देकर ये दौलत पाई है,
हमने ये दौलत पाई है...
मुस्कुराकर खाई हैं सीनों पे अपने गोलियां,
सीनों पे अपने गोलियां...
कितने वीरानों से गुज़रे हैं तो जन्नत पाई है...
ख़ाक में हम अपनी इज़्ज़त को मिला सकते नहीं...
अपनी आज़ादी को हम हरगिज़ मिटा सकते नहीं...

क्या चलेगी ज़ुल्म की, अहले वफ़ा के सामने,
अहले वफ़ा के सामने...
आ नहीं सकता कोई, शोला हवा के सामने,
शोला हवा के सामने...
लाख फ़ौजें ले के आए, अमन का दुश्मन कोई,
रुक नहीं सकता हमारी एकता के सामने...
हम वो पत्थर हैं जिसे, दुश्मन हिला सकते नहीं...
अपनी आज़ादी को हम हरगिज़ मिटा सकते नहीं...

वक़्त की आवाज़ के, हम साथ चलते जाएंगे,
हम साथ चलते जाएंगे...
हर क़दम पर ज़िन्दगी का, रुख बदलते जाएंगे,
हम रुख़ बदलते जाएंगे...
’गर वतन में भी मिलेगा, कोई गद्दारे वतन,
जो कोई गद्दारे वतन...
अपनी ताकत से हम उसका सर कुचलते जाएंगे...
एक धोखा खा चुके हैं, और खा सकते नहीं...
अपनी आज़ादी को हम हरगिज़ मिटा सकते नहीं...

हम वतन के नौजवां हैं, हमसे जो टकराएगा,
हमसे जो टकराएगा...
वो हमारी ठोकरों से ख़ाक में मिल जाएगा,
ख़ाक में मिल जाएगा...
वक़्त के तूफ़ान में बह जाएंगे ज़ुल्मो-सितम...
आसमां पर ये तिरंगा उम्र भर लहराएगा,
उम्र भर लहराएगा...
जो सबक बापू ने सिखलाया, भुला सकते नहीं...
अपनी आज़ादी को हम हरगिज़ मिटा सकते नहीं,
सर कटा सकते हैं लेकिन, सर झुका सकते नहीं...
अपनी आज़ादी को हम हरगिज़ मिटा सकते नहीं...

Wednesday, August 19, 2009

इन्साफ़ की डगर पे, बच्चों दिखाओ चल के...

विशेष नोट : भजनों और संस्कृत श्लोकों के अतिरिक्त जो मुझे बेहद पसंद है, वह देशभक्ति गीत हैं... और मुझे खुशी होती है कि मैं उन लोगों में से हूं, जो इन गीतों को सिर्फ 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) और 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) पर ही नहीं, सारे साल लगभग रोज़ ही सुनता हूं... सो, कवि प्रदीप द्वारा लिखा एक ऐसा ही गीत आपके लिए भी...

फिल्म - गंगा जमुना
पार्श्वगायक - हेमंत कुमार
संगीतकार - नौशाद
गीतकार - कवि प्रदीप (वास्तविक नाम - रामचंद्र द्विवेदी)

इन्साफ़ की डगर पे, बच्चों दिखाओ चल के,
ये देश है तुम्हारा, नेता तुम्हीं हो कल के...

दुनिया के रंज सहना, और कुछ न मुंह से कहना,
सच्चाइयों के बल पे, आगे को बढ़ते रहना...

रख दोगे एक दिन तुम, संसार को बदल के...
इन्साफ़ की डगर पे, बच्चों दिखाओ चल के,
ये देश है तुम्हारा, नेता तुम्हीं हो कल के...

अपने हों या पराए, सबके लिए हो न्याय,
देखो कदम तुम्हारा, हरगिज़ न डगमगाए...

रस्ते बड़े कठिन हैं, चलना सम्भल-सम्भल के...
इन्साफ़ की डगर पे, बच्चों दिखाओ चल के,
ये देश है तुम्हारा, नेता तुम्हीं हो कल के...

इन्सानियत के सिर पे, इज़्ज़त का ताज रखना,
तन-मन की भेंट देकर, भारत की लाज रखना...

जीवन नया मिलेगा, अंतिम चिता में जल के...
इन्साफ़ की डगर पे, बच्चों दिखाओ चल के,
ये देश है तुम्हारा, नेता तुम्हीं हो कल के...

आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं, झांकी हिन्दुस्तान की...

विशेष नोट : भजनों और संस्कृत श्लोकों के अतिरिक्त जो मुझे बेहद पसंद है, वह देशभक्ति गीत हैं... और मुझे खुशी होती है कि मैं उन लोगों में से हूं, जो इन गीतों को सिर्फ 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) और 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) पर ही नहीं, सारे साल लगभग रोज़ ही सुनता हूं... सो, कवि प्रदीप द्वारा लिखा एक ऐसा ही गीत आपके लिए भी...

फिल्म - जागृति
पार्श्वगायक - मोहम्मद रफी
संगीतकार - हेमंत कुमार
गीतकार - कवि प्रदीप (वास्तविक नाम - रामचंद्र द्विवेदी)

आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं, झांकी हिन्दुस्तान की,
इस मिट्टी से तिलक करो, ये धरती है बलिदान की...
वन्दे मातरम्... वन्दे मातरम्...

उत्तर में रखवाली करता, पर्वतराज विराट है,
दक्षिण में चरणों को धोता, सागर का सम्राट है,
जमुना जी के तट को देखो, गंगा का ये घाट है,
बाट-बाट पे, हाट-हाट में, यहां निराला ठाठ है...

देखो ये तस्वीरें, अपने गौरव की, अभिमान की...
इस मिट्टी से तिलक करो, ये धरती है बलिदान की...
वन्दे मातरम्... वन्दे मातरम्...

ये है अपना राजपूताना, नाज़ इसे तलवारों पे,
इसने सारा जीवन काटा, बरछी, तीर, कटारों पे,
ये प्रताप का वतन पला है, आज़ादी के नारों पे,
कूद पड़ी थीं यहां हज़ारों, पद्‍मिनियां अंगारों पे...

बोल रही है कण-कण में, कुरबानी राजस्थान की...
इस मिट्टी से तिलक करो, ये धरती है बलिदान की...
वन्दे मातरम्... वन्दे मातरम्...

देखो मुल्क मराठों का ये, यहां शिवाजी डोला था,
मुग़लों की ताकत को जिसने, तलवारों पे तोला था,
हर पर्वत पे आग लगी थी, हर पत्थर एक शोला था,
बोली हर-हर महादेव की, बच्चा-बच्चा बोला था...

वीर शिवाजी ने रखी थी, लाज हमारी शान की...
इस मिट्टी से तिलक करो, ये धरती है बलिदान की...
वन्दे मातरम्... वन्दे मातरम्...

जलियां वाला बाग ये देखो, यहीं चली थीं गोलियां,
ये मत पूछो किसने खेली, यहां खून की होलियां,
एक तरफ़ बंदूकें दन-दन, एक तरफ थी टोलियां,
मरने वाले बोल रहे थे, इन्क़लाब की बोलियां...

यहां लगा दी बहनों ने भी, बाज़ी अपनी जान की...
इस मिट्टी से तिलक करो, ये धरती है बलिदान की...
वन्दे मातरम्... वन्दे मातरम्...

ये देखो बंगाल, यहां का हर चप्पा हरियाला है,
यहां का बच्चा-बच्चा, अपने देश पे मरने वाला है,
ढाला है इसको बिजली ने, भूचालों ने पाला है,
मुट्ठी में तूफ़ान बंधा है, और प्राणों में ज्वाला है...

जन्मभूमि है यही हमारे, वीर सुभाष महान की...
इस मिट्टी से तिलक करो, ये धरती है बलिदान की...
वन्दे मातरम्... वन्दे मातरम्...

हम लाए हैं तूफ़ान से, किश्ती निकाल के...

विशेष नोट : भजनों और संस्कृत श्लोकों के अतिरिक्त जो मुझे बेहद पसंद है, वह देशभक्ति गीत हैं... और मुझे खुशी होती है कि मैं उन लोगों में से हूं, जो इन गीतों को सिर्फ 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) और 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) पर ही नहीं, सारे साल लगभग रोज़ ही सुनता हूं... सो, कवि प्रदीप द्वारा लिखा एक ऐसा ही गीत आपके लिए भी...

फिल्म - जागृति
पार्श्वगायक - मोहम्मद रफी
संगीतकार - हेमंत कुमार
गीतकार - कवि प्रदीप (वास्तविक नाम - रामचंद्र द्विवेदी)

पासे सभी उलट गए, दुश्मन की चाल के,
अक्षर सभी पलट गए, भारत के भाल के,
मंज़िल पे आया मुल्क, हर बला को टाल के,
सदियों के बाद फिर उड़े, बादल गुलाल के...

हम लाए हैं तूफ़ान से, किश्ती निकाल के,
इस देश को रखना, मेरे बच्चों संभाल के...

तुम ही भविष्य हो, मेरे भारत विशाल के,
इस देश को रखना, मेरे बच्चों संभाल के...

देखो कहीं बरबाद न होवे, ये बगीचा,
इसको हृदय के खून से, बापू ने है सींचा,
रक्खा है ये चिराग, शहीदों ने बाल के...
इस देश को रखना, मेरे बच्चों संभाल के...

हम लाए हैं तूफ़ान से, किश्ती निकाल के,
इस देश को रखना, मेरे बच्चों संभाल के...

दुनिया के दांव-पेंच से, रखना न वास्ता,
मंज़िल तुम्हारी दूर है, लंबा है रास्ता,
भटका न दे कोई तुम्हें, धोखे में डाल के...
इस देश को रखना, मेरे बच्चों संभाल के...

हम लाए हैं तूफ़ान से, किश्ती निकाल के,
इस देश को रखना, मेरे बच्चों संभाल के...

एटमबमों के ज़ोर पे, ऐंठी है ये दुनिया,
बारूद के इक ढेर पे, बैठी है ये दुनिया,
तुम हर कदम उठाना, जरा देखभाल के...
इस देश को रखना, मेरे बच्चों संभाल के...

हम लाए हैं तूफ़ान से, किश्ती निकाल के,
इस देश को रखना, मेरे बच्चों संभाल के...

आराम की तुम, भूलभूलैया में न भूलो,
सपनों के हिन्डोलों में, मगन हो के न झूलो,
अब वक़्त आ गया, मेरे हंसते हुए फूलों,
उठो, छलांग मार के, आकाश को छू लो...
आकाश को छू लो...
तुम गाड़ दो गगन में, तिरंगा उछाल के...
इस देश को रखना, मेरे बच्चों संभाल के...

हम लाए हैं तूफ़ान से, किश्ती निकाल के,
इस देश को रखना, मेरे बच्चों संभाल के...

दे दी हमें आज़ादी, बिना खड्ग, बिना ढाल...

विशेष नोट : भजनों और संस्कृत श्लोकों के अतिरिक्त जो मुझे बेहद पसंद है, वह देशभक्ति गीत हैं... और मुझे खुशी होती है कि मैं उन लोगों में से हूं, जो इन गीतों को सिर्फ 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) और 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) पर ही नहीं, सारे साल लगभग रोज़ ही सुनता हूं... सो, कवि प्रदीप द्वारा लिखा एक ऐसा ही गीत आपके लिए भी...


फिल्म - जागृति
पार्श्वगायिका - लता मंगेशकर
संगीतकार - हेमंत कुमार
गीतकार - कवि प्रदीप (वास्तविक नाम - रामचंद्र द्विवेदी)

दे दी हमें आज़ादी, बिना खड्ग, बिना ढाल,
साबरमती के सन्त, तूने कर दिया कमाल...

आंधी में भी जलती रही, गांधी तेरी मशाल,
साबरमती के सन्त, तूने कर दिया कमाल...

धरती पे लड़ी, तूने अजब ढब की लड़ाई,
दागी न कहीं तोप, न बंदूक चलाई,
दुश्मन के किले पर भी, न की तूने चढ़ाई,
वाह रे फकीर, खूब करामात दिखाई...

चुटकी में दुश्मनों को दिया, देश से निकाल,
साबरमती के सन्त, तूने कर दिया कमाल...

दे दी हमें आज़ादी, बिना खड्ग, बिना ढाल,
साबरमती के सन्त, तूने कर दिया कमाल...
रघुपति राघव राजा राम...

शतरंज बिछाकर यहां, बैठा था ज़माना,
लगता था कि मुश्किल है, फिरंगी को हराना,
टक्कर थी बड़े ज़ोर की, दुश्मन भी था दाना,
पर तू भी था बापू, बड़ा उस्ताद पुराना...

मारा वो कसके दांव कि उलटी सभी की चाल,
साबरमती के सन्त, तूने कर दिया कमाल...

दे दी हमें आज़ादी, बिना खड्ग, बिना ढाल,
साबरमती के सन्त, तूने कर दिया कमाल...
रघुपति राघव राजा राम...

जब-जब तेरा बिगुल बजा, जवान चल पड़े,
मज़दूर चल पड़े थे, और किसान चल पड़े,
हिन्दू औ' मुसलमान, सिख-पठान चल पड़े,
कदमों पे तेरे, कोटि-कोटि प्राण चल पड़े...

फूलों की सेज छोड़के, दौड़े जवाहर लाल,
साबरमती के सन्त, तूने कर दिया कमाल...

दे दी हमें आज़ादी, बिना खड्ग, बिना ढाल,
साबरमती के सन्त, तूने कर दिया कमाल...
रघुपति राघव राजा राम...

मन में थी अहिंसा की लगन, तन पे लंगोटी,
लाखों में घूमता था, लिए सत्य की सोटी,
वैसे तो देखने में थी, हस्ती तेरी छोटी,
लेकिन तुझे झुकती थी, हिमालय की भी चोटी...

दुनिया में तू बेजोड़ था, इन्सान बेमिसाल,
साबरमती के सन्त, तूने कर दिया कमाल...

दे दी हमें आज़ादी, बिना खड्ग, बिना ढाल,
साबरमती के सन्त, तूने कर दिया कमाल...
रघुपति राघव राजा राम...

जग में कोई जिया है तो बापू, तू ही जिया,
तूने वतन की राह पे, सब कुछ लुटा दिया,
मांगा न कोई तख्त, न तो ताज ही लिया,
अमृत दिया सभी को, मगर खुद ज़हर पिया...

जिस दिन तेरी चिता जली, रोया था महाकाल,
साबरमती के सन्त, तूने कर दिया कमाल...

दे दी हमें आज़ादी, बिना खड्ग, बिना ढाल,
साबरमती के सन्त, तूने कर दिया कमाल...
रघुपति राघव राजा राम...
रघुपति राघव राजा राम...

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...